BCCI's Voluntary Disclosure Scheme (31st July 2020)
According to the letter from BCCI (dated 31.7.2020), any player registered with BCCI who has manipulated his/her date of birth by submitting fake/tampered document can disclose his/her actual date of birth by way of submitting a signed letter / email alongwith appropriate document to support actual date of birth. Such email should be addressed to age.verification@bcci.tv
The cut-off date for this scheme is 15th September 2020.
What is the benefit of this scheme to players :
It may kindly be noted that this scheme is meant for disclosure of date of birth only. If any player has manipulated document related to his/her domicile then this scheme is not applicable and such player will be banned for 2 years.
Apart from the above scheme, BCCI has decided not to allow guest player for any age group tournament.
----
बी.सी.सी.आई. की स्वैच्छिक खुलासा योजना (31 जुलाई 2020)
BCCI के दिनांक 31.7.2020 के पत्र अनुसार ऐसा कोई भी खिलाड़ी जो बी.सी.सी.आई. में पंजीबद्ध है तथा जिसने अपने जन्मतिथि प्रमाण पत्रों में छेड़छाड़ कर त्रुटिपूर्ण/गलत/मिथ्या प्रमाणपत्र जमा किये हैं, वह खिलाड़ी अपनी वास्तविक जन्मतिथि के समर्थन में जन्मतिथि प्रमाणपत्र एवं स्व-हस्ताक्षरित पत्र/ईमेल के माध्यम से अपनी वास्तविक जन्मतिथि का खुलासा कर सकता हैं। ईमेल भेजने का पता age.verification@bcci.tv है।
इस योजना की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2020 है।
खिलाड़ियों को इस योजना का क्या लाभ है-
कृपया ध्यान दिया जाए कि यह योजना केवल सही जन्मतिथि के खुलासा करने के लिए है। यदि किसी खिलाड़ी ने Domicile संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर किया है तो यह योजना उन खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगी और ऐसे खिलाड़ी पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा।
उपरोक्त योजना के अलावा बी.सी.सी.आई. ने यह भी फैसला किया है कि अतिथि खिलाड़ी को किसी भी आयु वर्ग के टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
----